Press "Enter" to skip to content

धर्म स्थापित करने के लिए ईश्वर को लेना पड़ता है अवतार

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के हिजुरा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में शुक्रवार को कथा वाचक पं. बुद्धि सागर पांडेय ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का रसपान कराया।
कथा वाचक पं. बुद्धि सागर पांडेय ने कहा कि धरती पर जब-जब पापियों द्वारा पापाचार, अनाचार बढ़ जाता है। धर्म की हानि होती है। तब-तब ईश्वर अवतार लेकर पापियों का विनाश कर धर्म की रक्षा करते है। इसी प्रकार मथुरा के राजा कंस के अत्याचार से पृथ्वी कंपायमान हो गई, तब भगवान विष्णु ने कंस के कारागार में देवकी के गर्भ से अवतार लेकर धर्म की रक्षा की।

इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की मनोहर झांकी ने सबका मन मोह लिया। उपस्थित महिलाओं के गाए सोहर व मंगलगीतों से पूरा पंडाल कृष्ण मय हो गया।
इस दौरान विनय कुमार पांडेय, अनूप कुमार रिंकू पांडेय, पं. सर्वेश्वर शास्त्री, विनोद कुमार पांडेय, यशोदानंद पांडेय, रमेश चंद्र मिश्र, अरुण शुक्ल, कौशलेष पांडेय, दीनानाथ, राजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।