Press "Enter" to skip to content

Siddharthnagar News: 11 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 121 प्रत्याशी मैदान में

सिद्धार्थनगर। नाम वापसी के दिन बृहस्पतिवार को नगर निकायों में अध्यक्ष पद के 33 और सभासद पद के 137 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। इसके साथ ही जिन प्रत्याशियों ने एक से अधिक सेट में पर्चा दाखिल किया था, उन्होंने भी दूसरे सेट वापस ले लिया है। इससे अब जिले के सभी 11 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के 121 प्रत्याशी और 186 वार्डों में सभासद के पद के 1,268 प्रत्याशी चुनाव लडेंगे।

शहर से कृष्ण प्रताप उर्फ राजू सिंह के नामांकन वापस लेने से उनकी पत्नी संजू सिंह और पत्नी गीता देवी के नामांकन वापस लेने से पति पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल मैदान में है। वहीं नाम वापस नहीं लेने पर सपा प्रत्याशी रामसेवक लोधी और उनकी पत्नी रीना चुनाव में आमने-सामने होंगे।

नगर पालिका सिद्धार्थनगर में अध्यक्ष पद के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिसमें एक का अभिलेखीय त्रुटि के कारण पर्चा खारिज हो गया था। नाम वापसी के दिन सपा नेता जमील सिद्दीकी, एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण प्रताप उर्फ राजू सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की पत्नी गीता देवी और जफर ने पर्चा वापस ले लिया है। जिससे अब चुनाव मैदान में 14 प्रत्याशी शेष बचे हैं।
जिसमें भाजपा से गोविंद माधव यादव, सपा प्रत्याशी रामसेवक लोधी और उनकी पत्नी रीना, आम आदमी पार्टी से निर्मला, बसपा से राकेश दत्त त्रिपाठी, कांग्रेस से हरिशंकर लाल श्रीवास्तव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से कन्हैया लाल वर्मा, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से गुलाम नवी आजाद चुनाव मैदान में है। इनके अलावा निर्दल प्रत्याशी के तौर पर पूर्व अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व प्रमुख संजू सिंह, मणिकांत शुक्ल, उमाशंकर कसौधन, कृष्णनाथ, शैलेष कुमार वर्मा चुनाव मैदान में है।
नगर पंचायत कपिलवस्तु में सभी 12 प्रत्याशियों में किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां से सपा से आरती, कांग्रेस से चंद्रावती, भाजपा से प्रमिला देवी, बसपा से शकुंतला व भारतीय समाज पार्टी से सुभावती चुनाव मैदान में है। इसके अलावा निर्दलीय इंद्रावती, तारादेवी, दुर्गावती, पाती, पुष्पा, मनोरमा, लक्ष्मी भी जोर अजमाइश करेंगी।
नगर पंचायत उसका से निर्दल प्रत्याशी शशिमाला यादव ने पर्चा वापस लिया है। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के सात प्रत्याशी बचे है। इनमें सपा प्रत्याशी पुनीता यादव, आजाद समाज पार्टी से प्रभावती, भाजपा से मंजू जायसवाल, बसपा से माया गुप्ता व कांग्रेस से शायरा खातून और निर्दलीय पूजा, शमशा खातून चुनाव लड़ेंगी।
नगर पालिका बांसी में निर्दल सरिता देवी के पर्चा वापस लेने से अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें समाजवादी पार्टी से चमन आरा राईनी, बसपा से ज्योति साहू, कांग्रेस से नीलम, भाजपा से पूनम जायसवाल शामिल हैं।

More from SIDDHARTHNAGAR NEWSMore posts in SIDDHARTHNAGAR NEWS »