Press "Enter" to skip to content

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में 240 बीघा गेहूं की फसल, किसानों के अरमान टूटे

सिद्धार्थनगर। जिले में आग की अगलगी की घटनाएं जारी हैं। आग से किसान बेबस हो चुके हैं। उनकी पांच माह की मेहनत पलभर में राख हो जा रही है। शनिवार को सदर, खेसरहा, जोगिया और पथरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के सिवान में 240 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के साथ पुलिस के जवान भी आग बुझाते हुए नजर आए। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक 30 से अधिक किसानों के अरमान आग में जल चुके थे।

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के खुरहरिया गांव के पश्चिम सिवान में रविवार दोपहर अज्ञात कारण से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में 150 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान भल्लू धुनिया, खपडाहे, यादअली, नजीबुल, मोटे, राजू, गुड्डू, हेमंत श्रीवास्तव सहित आदि किसानों की फसल जलकर राख हो गए। मौके पर हल्का लेखपाल ने किसानों के हुए नुकसान का जायजा लिया। और लिखा पढ़ी कर किसानों को क्षतिपूर्ति का धन राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

सदर थाना क्षेत्र के बभनी गांव के पास कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई हो रही थी। बताया जा रही है कि कंबाइन मशीन से चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग भड़क गई। खेत के पास लगे बोर से पंपिंग सेट लगाकर किसानों ने घंटों मेहनत की। इसके बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तैय्यब अली, हिरावन, चराने, इरफान, रामचरन सहित अन्य किसानों का लगभग 20 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लेखपाल से रिपोर्ट बनाकर देने के लिए निर्देश दिया।
खेसरहा : क्षेत्र के मदुआपुर गांव सिवान में गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। किसानों और फायर ब्रिगेड की टीम के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसान मोहर, शत्रुघ्न, नेवास प्रसाद, फतई, राघवेन्द्र सिंह, राममिलन, बुद्धिराम, बिक्रम सिंह, परदेशी, घनश्याम सहित 20 से अधिक किसानों की 50 बीघा से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई। सकारपार चौकी प्रभारी रमेश कुमार साहनी पुलिस बल के साथ आगे बुझाते हुए दिखे।
धेंसा : जोगिया थाना क्षेत्र के कटहना गांव में अज्ञात कारणों से आग से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगलगी की इस घटना में किसान प्रताप सिंह, जवाहिर, शिवपूजन, प्रभु, रामजीत, राजू, कृष्णा सहित अन्य किसानों का 20 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। राजस्व विभाग को इस मामले की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों के साथ मददगार बनी पुलिस
पथरा। डुमरियागंज क्षेत्र के कुर्थीडीहा गांव के सिवान में गेहूं के डंठल में आग लग गई। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे दो गांव और गेहूं की फसल बच गई। स्थानीय थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर और ग्रामीणों तथा फायर ब्रिगेड की मदद से भारी भरकम नुकसान को होने से बचा ले जाने में सफल हो गए।

More from SIDDHARTHNAGAR NEWSMore posts in SIDDHARTHNAGAR NEWS »