- Hindi Information
- Profession
- Due To Corona, All Faculties In Pune Closed Once more Until February 28, The Courses Will Proceed On-line
Adverts से है परेशान? बिना Adverts खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
15 मिनट पहले
-
कॉपी लिंक
महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए पुणे में 22 फरवरी से सभी स्कूल फिर से बंद कर दिए गए हैं। पुणे के जिलाधिकारी द्वारा जारी यह आदेश 28 फरवरी तक मान्य रहेगा। हालांकि, स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव ने इस बात की पुष्टि की।
जनवरी स दोबारा खुलें थे स्कूल
पुणे में जनवरी के बाद से स्कूलों को दोबारा खोल दिया गया था। इस दौरान पुणे नगर निगम ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया था। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में नवंबर महीने में ही शैक्षणिक संस्थान फिर से खोल दिए गए थे। जबकि, मुंबई में कई कॉलेज ने फरवरी माह में ऑफलाइन क्लासेस शुरू करने का ऐलान कर दिया था।
10 दिनों में सामने आए 47 हजार नए केस
मुंबई में पिछले 10 दिनों में 47 हजार नए केस सामने आए हैं। लेकिन, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 10वीं और 12वीं के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के बारे में कोई भी निर्णय नहीं लिया है। जिसके बाद राज्य और निजी स्कूल दुविधा में पड़ गए हैं। वहीं, कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी ऑफलाइन लेक्चर्स शुरू करने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-