Apna Siddharthnagar

Menu
  • Home
  • सिद्धार्थनगर
  • Breaking News
  • Budget 2021
  • Coronavirus
  • Career
  • हिंदी शायरी
Home
Breaking News
bhopal cruelty Backbone damaged in tried rape compelled to remain in mattress for six months
Breaking News

bhopal cruelty Backbone damaged in tried rape compelled to remain in mattress for six months

February 20, 2021


मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। 24 साल की लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश में हैवान ने उसकी सारी जिंदगी बर्बाद कर दी। दरिंदे ने लड़की के साथ ऐसी हैवानियत की है कि लड़की अब छह महीने तक बेड पर पड़े रहने को मजबूर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की की मां ने बताया कि लड़की इवनिंग वॉक के लिए निकली थी तभी एक लड़के ने अंधेरा देख उनकी बेटी को धक्का देकर सड़के से नीचे गिरा दिया और बलात्कार की कोशिश में उसके साथ खूब मारपीट की। मां ने बताया कि दुष्कर्म करने की कोशिश में लड़के ने लड़की को इतना पीटा कि उसकी कमर टूट गई।

लड़की की मां ने बताया कि लड़की को इतना मारा गया था कि उसे लगा कि आरोपी उसे पीट-पीट पर मार डालेगा. इसलिए लड़की ने आरोपी से कहा कि उसे जो कर न है कर ले, पर उसे मारे नहीं।

लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़ कर आए, लोगों को देख आरोपी वहां से भाग गया। लड़की को अस्पताल लाया गया जहां मालूम चला कि उसके सिर, गले और पीठ पर चोटे थी।

लड़की को लगभग 10 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन पीड़िता की रीढ़ की हड्डी में रॉड लगाई गई है। जिसकी वजह से वह छह महीने तक बिस्तर पर रहने को मजबूर है।

इस मामले को एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन पुलिस के रवैये को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले को उठाकर मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में लापरवाही बरतती है। भोपाल में एक युवती ने व्यक्ति द्वारा बलात्कार करने और बुरी तरह मारपीट का आरोप लगाया था। उसने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। 

भोपाल रेप पीड़िता एक महीने बाद भी न्याय से कोसों दूर है क्योंकि भाजपा हमेशा पीड़िता को ही रेप का ज़िम्मेदार ठहराती है और कार्यवाही में ढील देती है जिससे अपराधियों का फ़ायदा होता है।

यही है सरकार के ‘बेटी बचाओ’ का सच!#Bhopal pic.twitter.com/TBoEp220rU

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 19, 2021

 

उन्होंने कहा, “भोपाल रेप पीड़िता एक महीने बाद भी न्याय से कोसों दूर है क्योंकि भाजपा हमेशा पीड़िता को ही रेप का ज़िम्मेदार ठहराती है और कार्यवाही में ढील देती है जिससे अपराधियों का फ़ायदा होता है। यही है सरकार के ‘बेटी बचाओ’ का सच!”
 





Supply hyperlink

Share
Whatsapp
Prev Article
Next Article

Related Articles

प्रतीकात्मक फोटो. मुंबई: मुंबई (Mumbai) की लोकल ट्रेनों (Local Trains) …

Mumbai local now for everyone, but resentful of deadline ban

Hindi Information Nationwide Many Laborers Killed In A Street Accident …

Many laborers killed in a highway accident occurred in Kanpur dehat Uttar pradesh | तेज रफ्तार ट्रॉला पलटने से 6 मजदूरों की मौत, 15 की हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel Reply




Find us on Facebook




Popular Posts

  • CBSE Board 2021| The complete datesheet of …
  • Man living in Bhaepal Iqbal Colony hanged, …
  • Police personnel doing continuous duty in Corona …
  • New weapon prepared by police after sword …
  • Budget 2021 Detailed Analysis; Nirmala Sitharaman | …

Apna Siddharthnagar

Copyright © 2021 Apna Siddharthnagar

Ad Blocker Detected

Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please consider supporting us by disabling your ad blocker.

Refresh