सिद्धार्थनगर : क्षेत्र अन्तर्गत बिजौरा-सोहना मार्ग तालाब बन गया है। जन निकासी समस्या से यहां सदैव जल-जमाव की स्थिति बनी रहती है। रात में हुई बारिश के बाद हालात नारकीय बन गए हैं। राहगीरों का आवागमन में मुश्किल हो रही है।
आवागमन की ²ष्टि से मार्ग महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों का मुख्य संपर्क मार्ग होने के साथ ब्लाक, तहसील व जनपद मुख्यालय को भी यह सड़क जोड़ती है। मुहम्मदपुर गांव के पास जल जमाव ऐसा है कि आधी सड़क में गंदा पानी भरा रहता है। मार्च के महीने में संचारी रोग फैलने की संभावना अधिक रहती है। इसीलिए इस माह में स्वच्छता समेत तमाम जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जिससे जल जनित बीमारी पैर न पसार सके। परंतु यहां की समस्या पर जिम्मेदार आंख मूंदे हुए हैं। न ही जल निकासी का कोई प्रयास किया जाता है और न ही गंदगी दूर की जा रही है। दवा छिड़काव भी नहीं हुआ।