Press "Enter" to skip to content

सिद्धार्थनगर: हर हर महादेव के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

-भोर से ही मंदिरों में शुरू हो गया जलाभिषेक, शिवमय हुए मंदिर मार्ग

– मंदिरों के परिसर में दिन भर हुए धार्मिक अनुष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि के विशेष योग में शनिवार भोर में ही मंदिर मार्ग शिवमय हो गए। सूर्योदय से पहले ही प्रमुख शिवालयों की ओर भक्तों का तांता लग गया। कभी महिलाओं की टोली भोलेनाथ की भक्तिमय गीत गाते हुए चलते दिखी तो कभी ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए भक्तों का उत्साह दिखा।
मंदिर में लंबी पंक्तियों में घंटों खड़े होकर भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में रूद्राभिषेक के मंत्र गूंजते रहे। धार्मिक अनुष्ठान में मंगल कामना की गई तो मंदिर परिसर में लगे मेलों में मनपसंद चीजों की खरीदारी भी हुई।

शहर के श्री सिंहेश्वरी मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पुरानी नौगढ़ के शिव मंदिर में भी जलाभिषेक, रूद्राभिषेक हुआ। धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार महादेव नानकार स्थित पल्टननाथ मंदिर में सुबह ही मेला जैसा दृश्य हो गया।
भंगिया धतुरवा के करले आहार हो… गीत गाते हुए पहुंची महिलाओं की टोली ने जलाभिषेक किया। धार्मिक अनुष्ठान के कारण आसपास का क्षेत्र भी भक्तिमय हो गया। ग्राम प्रधान बुद्धिसागर, लालमन व अन्य लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी में योगदान दिया।
पंचायत पकड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में भी क्षेत्र के लोगों ने जलाभिषेक किया। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सेखुइया प्राचीन शिव मंदिर, बभनी बाजार, जम्हिरिया, पकड़ी, जखौलिया, बैदौली, टेढ़ी, भटमला, मधवापुर, अकरा, मेहनौली, मस्जिदिया पिपरी शिव मंदिर, टेडिया, जोगीबारी, जनकपुर आदि गांवों में स्थित मंदिर में भक्तों ने पूजा की।
मिश्रौलिया क्षेत्र के बौरहवा बाबा मंदिर, बड़हर घाट मंदिर, मोती सागर शिव मंदिर पर भारी भीड़ रही। इटवा प्रतिनधि के अनुसार बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। भोर से ही लोग कतारबद्ध होकर जल चढ़ाने के लिए अपनी बारी का प्रतिक्षा कर रहे थे। कटेश्वरनाथ, सकटागढ़, बैरवा, इटवा बन, बहादुरपुर, नबेलवा, महतिनिया व इटवा कस्बे के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के शिवमंदिरों में काफी संख्या में लोगों ने आराधना की। तहसील मुख्यालय स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, परसा स्थित तथा बगाहवा घाट, बेवा चौराहा, शाहपुर, हल्लौर और भानपुररानी, अगया, बहेरिया वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की गई।
सकारपार प्रतिनिधि के अनुसार पिपरा फरदंग गांव में वेनेश्वर महादेव के स्थान पर श्रद्धालुओं ने महादेव को जल, दूध,दही, आदि चढ़ाकर उनका अभिषेक किया। सिसहनिया के गोरखेश्वर महादेव के स्थान पर भोर से ही भक्तों की भीड़ लग गई थी।
पथरा प्रतिनिधि के अनुसार मिठवल स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा मटेश्वर नाथ में भक्तों की भीड़ रही। देईंपार और भानपुररानी मंदिर में मेला जैसा दृश्य दिखा। बयारा प्रतिनिधि के अनुसार भुवनेश्वर नाथ मंदिर एवं राजाघाट शिव मंदिर में काफी संख्या में लोगों ने दर्शन-पूजन किया। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार शिवालयों में हर-हर महादेव उदघोष के साथ मंदिरों में भजन व भक्ति गीत बजने लगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कस्बा के श्रीराम जानकी, भारत माता चौक, चौकबाजार, राधाकृष्ण मंदिर, डोई शिव मंदिर, शिवबाबा आदि शिवालयों में दोपहर तक जलाभिषेक का कार्यक्रम चलता रहा।
चिल्हिया थाना परिसर में शिव मंदिर, बरगदवा पकड़ी, बेलगड़ा, खुरहुरिया, हतवा, डोई नदी के मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक किया। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार बबुरहवा बाबा शिव मंदिर, रस्तोगी शिव मंदिर, चुड़ीहार गांव स्थित बबुरहवा बाबा शिव मंदिर, अहिरौली पड़डी स्थित पडेश्वर नाथ शिव मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक किया।
अहिरौली पड़डी स्थित पडेश्वर नाथ शिव मंदिर पर पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डाॅ. सतीश द्विवेदी ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कठेला प्रतिनिधि के अनुसार कठेला समय माता मंदिर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक किया। भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार डोमेश्वर नाथ डोमसरा, शिव मंदिर सेमरी, देव मंदिर धनोहरी में लोगों ने जल चढ़ाया।

More from SIDDHARTHNAGAR NEWSMore posts in SIDDHARTHNAGAR NEWS »