सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत बढ़नी चाफा स्थित पोखरे के समीप शनिवार को गेहूं के खेत में शिशु के शव मिलने की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है। शिशु के एक पैर को जानवरों ने नोच लिया था। पोखरे के निकट खेतों में गेहूं कटाई करने के लिए लोग गये हुए थे। देखा कि तीन चार कुत्ते किसी चीज को लेकर भाग रहे हैं।
लोगों ने बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे के करीब बढ़नी चाफा बाजार निवासी एक व्यक्ति के यहां बच्चा पैदा हुआ था। कुछ देर बाद उसका निधन हो गया। उसे थोड़ी दूर पर दफनाया गया था। जब कुछ लोग वहां गए जहां बच्चा दफन किया था वहां की स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए। बच्चा वहां नहीं था, मिट्टी खुदी है और कफन मौके पर मौजूद है। ऐसे में लोगों ने स्वजन को फोन किया और घटना की जानकारी दी। स्वजन आए और शव को दोबारा दफनाया किया।