Press "Enter" to skip to content

नौ वर्ष की उपलब्धियां 70 वर्षों पर भारी : राघवेंद्र प्रताप

सिद्धार्थनगर। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास कार्य हुआ है उतना 70 सालों में नहीं हुआ। विकास कार्यों और उपलब्धियों के बल पर भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पीएम मोदी की अगुवाई में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

शुक्रवार को डुमरियागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत उद्योगों के विकास के लिए आधुनिक और सुविधाजनक बुनियादी ढांचा तैयार हुआ। डिफेंस इंडिस्ट्रयल कॉरिडोर योजना के जरिए रक्षा क्षेत्र में विदेशी निर्भरता कम हुई है और भारत पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्धि बनाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई गई है और नमामि गंगे योजना से सभी नदियों को स्वच्छ किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ऐसी बहुत सारी उपलब्धियां है जिससे भारत समृद्धि और मजबूत बन रहा है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, भारतभारी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, बढ़नीचाफा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

More from SIDDHARTHNAGAR NEWSMore posts in SIDDHARTHNAGAR NEWS »