भारत के सबसे भरोसेमंद उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और नंबर 1 रेफ्रिजरेटर ब्रांड Samsung ने आज अपनी पॉप्युलर कर्ड मैस्ट्रो रेफ्रिजरेटर्स के नए सिंगल डोर मॉडल्स लॉन्च किए हैं। इस फ्रिज को डिजी-टच कूल 5 आई 1 सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर (Digi-Contact Cool 5in1 Fridge) की नई रेंज के तहत पेश किया गया है। नए रेफ्रिजरेटर एक एडवांस्ड डिजिटल टच तकनीक के साथ आते हैं जिससे ग्राहक फ्रिज खोले बिना बहार से ही एक सिंगल टच से ही अपने रेफ्रिजरेटर की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए आगे आपको बताते हैं इस फ्रिज के खास फीचर्स और कीमत के बारे में..
ये भी पढ़ें:- BSNL का तोहफा, इन 5 प्लान्स में मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, वैलिडिटी और SMS
Samsung डिजी-टच कूल 5 आई 1 सिंगल डोर फ्रिज का प्राइस
नई रेफ्रिजरेटर की कीमत 17,990 रुपये से शुरू होती है। ये फ्रिज चार नए फ्लावरी पैटर्न के साथ लॉन्च किए गए हैं। जिसमें डिलाइट, ब्लॉसम, मार्बल व्हाइट और ट्वर्ल पैटर्न उपलब्ध हैं।
Samsung डिजी-टच कूल 5 आई 1 सिंगल डोर की खासियत
>> डिजी-टच कूल 5 आई 1 सिंगल डोर फ्रिज को ज्यादा स्टोरेज स्पेस देने के हिसाब से डिजाईन किया गया है।
>> डिजी-टच तकनीक वाले इस फ्रिज का ग्राहक मौसम के अनुसार टेम्परेचर सेट कर सकते हैं। साथ ही इस फ्रिज को सिर्फ एक बटन दबा कर डी-फ्रॉस्ट भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Apple ने Samsung को दी पटखनी, 4 साल बाद बनी नंबर-1 स्मार्टफ़ोन कंपनी
>> इस फ्रिज में पावर कूलिंग के फीचर है जो 53% तक तेजी से बर्फ बनाने और 33% तेजी से फ्रिज को ठंडा कर सकता है।
>> सैमसंग ने डिजी-टच कूल 5in1 तकनीक के साथ डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रीजिरेटर को दो कैपेसिटी – 198 लीटर और 225 लीटर में लॉन्च किया है। इस फ्रिज के साथ 10 साल की कंप्रेसर की वारंटी मिलेगी। डिजिटल इनवर्टर तकनीक से लेस इस रेफ्रीजिरेटर के साथ फ्री स्टेबलाइजर भी लेने का ऑप्शन है।
>> सैमसंग का दावा है कि कर्ड मैस्ट्रो से 6.5 से 7.5 घंटे में दही जमा देता है। 6.5 घंटे में सॉफ्ट कर्ड और 7.5 घंटे में थिक कर्ड इससे तैयार किया जा सकता है।
>> यह रेफ्रीजिरेटर डिजिटल कंट्रोल टेम्परेचर सेटिंग से लैस है। यूजर्स मौसम के हिसाब से रेफ्रिजरेटर का तापमान आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
>> पावर कूल फंक्शन सैमसंग डिजी टच कूलटीएम 5 आई 1 रेफ्रिजरेटर पर पावर कूल बटन 53% तेजी से बर्फ बनाने और 33% तेज फास्टर कुलिंग करता है। तो यह फ्रिज उन लोगों के लिए अच्छे जो जल्दी से बर्फ जमाना चाहते हैं और जिनके यहां बर्फ की ज्यादा डिमांड है।
>> इको मोड फ़ंक्शन रेफ्रिजरेटर के तापमान को लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक एडजस्ट करता है, जिससे 28% एनर्जी सेव हो जाती है।