सिद्धार्थनगर। जिले के सभी 11 नगर निकायों में अध्यक्ष पद एवं 185 वार्ड में सभासद प्रत्याशियों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित हो गए है। इनमें दलगत प्रत्याशियों को कमल का फूल, साइकिल, हाथी, पंजा, झाड़ू और छड़ी मिली है तो निर्दलियों को जीप, रिक्शा, गदा, फरसा, पहिया और स्कूटर चुनाव चिह्न मिले है। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रत्याशी पंपलेट, होर्डिंग व पोस्टर छपाकर मतदाताओं में पहुंचना शुरू कर दिए है।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर से 14 प्रत्याशियों में भाजपा के गोविंद माधव को कमल का फूल, बसपा के राकेश दत्त त्रिपाठी को हाथी, कांग्रेस के हरिशंकर लाल श्रीवास्तव को पंजा, सपा के रामसेवक लोधी को साइकिल, आप के निर्मला को झाड़ू, सुभासपा के कन्हैया लाल वर्मा को छड़ी, आजाद समाज पार्टी के गुलाम नबी आजाद को केतली चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। इसके अलावा निर्दलीय निर्वतमान अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल को स्कूटर, संजू सिंह को रिक्शा, मणिकांत शुक्ल को फरसा, उमाशंकर कसौधन को गदा, कृष्णनाथ को जीप, रीना को शटल, शैलेष कुमार वर्मा को पहिया चुनाव चिन्ह मिला है।
————-
चुनाव चिन्ह का आवंटन होते ही शुरू हुआ प्रचार का शोर
डुमरियागंज। नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद और वार्ड सभासद सदस्य प्रत्याशियों को शुक्रवार को डुमरियागंज तहसील परिसर में स्थापित नामांकन कार्यालय में चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। चुनाव चिन्ह मिलते ही अध्यक्ष और वार्ड सभासद सदस्य पद के प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार जोर शोर से शुरु हो गया है। जिससे नगर पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। डुमरियागंज, भारतभारी और बढ़नीचाफा नगर पंचायतों के लिए अलग-अलग स्थापित नामांकन कार्यालय में चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर उम्मीदवारों का जमावड़ा सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर तीन बजे तक चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उम्मीदवारों का प्रचार वाहन नगर क्षेत्र के वार्ड और गली मोहल्ला की तरफ रवाना हो गया।
————–
इनको मिले यह चुनाव चिह्न
डुमरियागंज। नगर पंचायत डुमरियागंज के अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी कहकशा परवीन को साइकिल, बीना देवी भाजपा कमल का फूल, मीना कांग्रेस पार्टी हाथ का पंजा, साजिया अतीक बसपा हाथी, सुनीता आम आदमी पार्टी झाड़ू तथा निर्दल चंद्रावती को रिक्शा, पिंकी गुप्ता को दो फूल तथा सुशीला को गदा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। भारतभारी में चंद्र प्रकाश वर्मा भाजपा कमल का फूल, अखलाक उर्फ अखलाक अहमद कांग्रेस हाथ का पंजा, अजीजुल्लाह बसपा हाथी, जलाल अहमद आप झाड़ू, ऋषिकेश आजाद समाज पार्टी काशीराम केतली व मोहम्मद हारून पीस पार्टी कांच का गिलास चुनाव चिन्ह मिला है। इसके अलावा निर्दलीय विजय कुमार को सितारा, सुख सागर को टेबल फैन, रामसागर को गदा, तय्यब अली को जीप, नसीर अहमद को शटल, करीमुल्लाह को अलाव और आदमी मोहम्मद इसहाक छत का पंखा, विजय कुमार अग्रहरि रिक्शा, अशोक कुमार पहिया तथा अनीस अहमद को अनार चुनाव चिन्ह आवंटन किया गया है। बढ़नीचाफा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय वर्मा बसपा हाथी, धर्मराज भाजपा कमल का फूल, बाबूलाल कांग्रेश हाथ का पंजा, लक्ष्मी देवी सपा साइकिल, मानिकराम आजाद समाज पार्टी केतली, अली मजहर आप झाड़ू, निर्दल अजयराम को गदा, अलीमुन्ननिशां को सटल, मोहम्मद इलियास को सितारा, उर्मिला देवी को फूल और धास, प्रभावती को वृक्ष तथा शफीउल्लाहको अनार और हीरालाल को पहिया चुनाव चिन्ह आवंटन किया गया है।
चुनावी मैदान में चिन्ह के साथ उतरे सात प्रत्याशी
उसका बाजार। नगर पंचायत उसका बाजार में 2023 में तीसरी बार निकाय चुनाव में सबसे कम प्रत्याशी मैदान में है। वर्ष 2012 के चुनाव में कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, वर्ष 2017 के चुनाव में 11 प्रत्याशी रहे। शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ। सभी प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न के साथ मतदाताओं के घर पर पहुंचने लगे हैं। वर्तमान निकाय चुनाव में मंजू जायसवाल भारतीय जनता पार्टी, पुनीता यादव समाजवादी पार्टी, माया देवी बहुजन समाज पार्टी, शायरा खातून कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी है। इसके अलावा प्रभावती, पूजा एवं शमशा खातून निर्दलीय चुनाव मैदान में है। पुनीता यादव निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष हैं व मंजू जायसवाल के पति हेमंत कुमार जायसवाल 2012 में नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके है। वर्ष 2012 के चुनाव में चंद्रगुप्त, बलराम, सुहेल अहमद, अमरेश, डॉक्टर अंबालिका, गिरिजा शंकर, जाहिरा खातून, तारामती, दयाराम, नूरुद्दीन, परशुराम, मदन, मदन जी, महेंद्र चौरसिया, मंटू, रहमत अली, रामनवल साहनी, सच्चिदानंद, सुरेश, हेमंत कुमार ने चुनाव लडा था। हेमंत कुमार निर्दल प्रत्याशी के रूप में विजई हुए थे। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में प्रमिला देवी, बिंदुकली, अमेरिका, सावित्री, पुनीता, मंजू, बच्ची देवी, रंजू, रंजना, अनुपमा, साइदा चुनाव लड़ी थी। पुनीता पत्नी सुरेश यादव समाजवादी पार्टी से विजयी हुई थी। वर्ष 2017 के चुनाव में नोटा को 25 मत मिला था, अवैध मतों की संख्या 319 थी। भाजपा से मंजू जायसवाल दूसरे और निर्दलीय बच्ची देवी तीसरे स्थान पर रही हैं। इस बार बच्चे देवी चुनाव नही लड़ रही है। मंजू जायसवाल और पुनीता यादव को छोड़ सभी प्रत्याशी पहली बार चुनाव मैदान में हैं।