Press "Enter" to skip to content

Siddharthnagar News: दूल्हे ने एक दिन पहले निकाह से किया इन्कार

सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आने एक दिन पहले ही दूल्हे ने लड़की के पिता को फोन कर निकाह से इन्कार कर दिया। शादी की तैयारियां पूरी कर चुके पिता यह सुनते ही हैरत में पड़ गए। आरोप है कि जानकारी करने लड़के के घर पहुंचे तो अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। उन्होंने मामले में शोहरतगढ़ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी लड़की की शादी क्षेत्र एक दूसरे गांव में तय की थी। निकाह का 15 जून को रखा गया था। लड़की के पिता ने टेंट, हलवाई, बरातियों के खाने पीने के लिए अनेक समान की बुकिंग कर लिया था और अन्य तैयारियों में जुट गया था। जब निकाह के दो दिन बचे थे कि इसी बीच लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता को फोन करके निकाह करने से इनकार कर दिया। यह सुनकर पिता के होश उड़ गए। सारी खुशियां गम में बदल गईं। कारण जानने के लिए लड़की के पिता लड़के के घर गए। तो लड़के पक्ष के लोग गाड़ी व नगद दहेज के डिमांड करने लगे। लड़की के पिता ने लड़के पक्ष से कहा कि जब शादी तय हुई थी, इतना दहेज का डिमांड तो नहीं किया। अब निकाह को दो दिन ही बचे हैं। तो शादी से इन्कार करके दहेज डिमांड कर रहे हैं। दोनों पक्षों से कुछ संभ्रांत लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों ने इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि लड़की के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

More from SIDDHARTHNAGAR NEWSMore posts in SIDDHARTHNAGAR NEWS »