Press "Enter" to skip to content

Siddharthnagar News: एसएसबी जवानों ने योग करके निरोग होने का दिया मंत्र

सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर हर आंगन योग के तहत एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से मनकामेश्वर सरोवर नौगढ़ में शुक्रवार सुबह योगाभ्यास किया गया। जवानों ने योग करके लोगों को निरोग होने का मंत्र दिया।

कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि भारत सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप योग के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 11 दिसंबर 2014 को पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की गई। योग हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक क्रिया है। योगाभ्यास से हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हुए अपने जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। योग वह क्रिया है, जिसके अंतर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार की ओर 21 जून को 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर ’हर आंगन योग’ के तर्ज पर ऐतिहासिक, प्रसिद्ध, मनोरम स्थलों के साथ साथ पार्कों में योगाभ्यास आयोजन कर जन मानस को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के मंत्र हर आंगन योग के लिए समाज को जागरूक करना है।

More from SIDDHARTHNAGAR NEWSMore posts in SIDDHARTHNAGAR NEWS »