सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को मौसम ने कई रंग बदले। सुबह बादल छाए रहे, दोपहर में धूप खिली और अपराह्न तीन बजे झमाझम बारिश हुई है। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश बंद हो गई तो नम मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में बृहस्पतिवार को बारिश का पूर्वानुमान कम है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
जिले में धूप खिली तो तापमान कुछ चढ़ा, लेकिन पहले से नम मौसम में गर्मी और उमस नहीं हुई। दोपहर दो बजे आसमान पर घने बादल मंडराने लगे और तीन बजे शहर सहित अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिले में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देर रात तक बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 34.2 मिमी. एवं न्यूनतम तापमान 22 मिमी. दर्ज किया गया। पूर्वा हवा की औसत रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। अब मौसम साफ होगा। बृहस्पतिवार को बारिश का पूर्वानुमान कम है