सिद्धार्थनगर । उसका थाना क्षेत्र के मनखाही चौराहे पर सोमवार को पिकअप के ठोकर लगने से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। उसके परखच्चे उड़ गए। टेंपो में कुल आठ यात्री सवार थे। इनमें दो की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। इनकी पहचान उसका थाना क्षेत्र के दैजौली निवासी सुभाष पुत्र पूर्णवासी और उसका के ही जोतपुर निवासी सागर के 9 माह के पुत्र सागर के रूप में हुई है। जबकि सात लोगों को गंभीर हालत में माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया।
मां- बेटी गाेरखपुर मेडिकल कालेज रेफर
चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मां और बेटी को गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव ने मेडिकल कालेज पहुंचकर स्थित की जानकारी हासिल की।
ऐसे हुआ हादसा
अरविंद पुत्र जगलाल निवासी बसावनपुर थाना उसका टेंपो चालक है। वह रोज की भांति उसका से सवारी भरकर बृजमनगंज जा रहा था। इसी गाड़ी में कुल 10 सवारियां बैठी थीं। गाड़ी बृजमनगंज जा रही थी। मनखाही चौराहे के पास पहुंची थी कि गोरखपुर धानी की ओर से मुर्गा लदा पिकअप नौगढ़ की ओर जा रहा थी। पिकअप का पिछला हिस्सा टेंपो में हल्का सा लग गया। पिकअप के लगे झटके से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी। गाड़ी में सवार सभी यात्रियों को काफी चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उसका पुलिस को दी। एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि दो की हालत गंभीर होने पर गोरखपुर के लिए रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।
यह हुए घायल
32 वर्षीय रेनू पत्नी सागर, 10 वर्षीय सिवानी पुत्री सागर निवासी जोतपुर थाना बृजमनगंज, टेंपों ड्राइवर अरविंद, 24 वर्षीय शाह मोहम्मद पुत्र नसरूल्लाह निवासी अनिरूद्धपुर थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज, शारदा पत्नी सुभाष निवासी दैजौली थाना उसका और सागर पुत्र मेवालाल निवासी जोतपुर शामिल है।
इनकी हालत है गंभीर
माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज के लिए लाए गए मां रेनू व उसकी पुत्री सिवानी की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया है।
छठ पूजा से लौट रहा था परिवार
जोतपुर गांव निवासी सागर परिवार संग अपने ससुराल उसका बाजार थाना क्षेत्र के बरदहा गांव छठ मनाने आये थे। वह सोमवार को छठ के बाद वह उसका से टेंपो से परिवार के साथ अपने घर लाैट रहे थे। जबकि दैजौली गांव निवासी सुभाष अपने परिवार के साथ लेहड़ा मां दुर्गा का दर्शन करने जा रहे थे। वहीं बृजमनगंज शाह मोहम्मद अपनी बहन के घर नौगढ़ से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी हादसे में चोटहिल हुए हैं।