Press "Enter" to skip to content

Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला चिकित्सक का शव, हत्या की आशंका

घटना पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगवा पड़ाइन की है। चिकित्सक गुरुवार की रात में क्लीनिक बंद कर घर के लिए निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे तो स्वजनों ने तलाश शुरू की। रातभर ढूंढने के बाद भी पता नहीं चला। सुबह उनका शव पेड़ से लटका मिला।

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगवा पड़ाइन के बाग में एक निजी चिकित्सक का शव पेड़ से लटका मिला है। बीयूएमएस चिकित्सक का नाम डॉ. अनिल कुमार चौबे था। वह पथरा थाना क्षेत्र के ही ग्राम खजुरिया के निवासी थे और पास के जमुनी चौराहे पर प्रेक्टिस करते थे। चिकित्सक गुरुवार की रात आठ बजे अपना क्लीनिक बंद करके घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। सुबह उनका शव पेड़ से लटका मिला। उनके सीने में कई जगह घाव के निशान हैं। बनियान खून से सनी हुई है। इससे लोग उनकी हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

यह है मामला

डॉ. अनिल गुरुवार रात आठ बजे अपनी दुकान बंद करके निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। रात भर स्वजन उन्हें ढूढते रहे। इधर, शुक्रवार सुबह नित्य क्रिया करने निकले ग्रामीणों ने देखा बनगवा पड़ाइन गांव के बाग में उनका शव पेड़ से लटक रहा था। ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारा और कार्रवाई में जुट गई। मृतक के सीने में कई जगह घाव के निशान मिले। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उन पर किसी धारदार हथियार से हमला हुआ है।

घरवालों के मुताबिक, गुरुवार शाम 7:30 बजे उनकी घर पर बात हुई थी, कुछ देर में घर आने की बात अपनी पत्नी से बोले थे। लेकिन आठ बजे उनका मोबाइल बंद हो गया। रात भर ढूंढते के बाद भी उनका पता नहीं चला। सुबह उनका शव उन्हीं के सर्ट से बने फंदे से लटका मिला। अनिल की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, दूसरी शादी इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम खरदेवरी गांव में राधे कृष्ण तिवारी की पुत्री सरिता से हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है, जांच की जा रही है, अभी तहरीर नहीं मिली है, आगे जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।

More from SIDDHARTHNAGAR NEWSMore posts in SIDDHARTHNAGAR NEWS »