Advertisements से है परेशान? बिना Advertisements खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रयागराज8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौके पर पड़ताल करने में जुटी पुलिस और उमड़े ग्रामीण।
- शनिवार को ऑफिस निकले थे पेशकार मगर घर नहीं लौटे
- आज घर के पास ही खेत में मिला शव
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दो दिनों से लापता मेजा तहसील की SDM रेनू सिंह के पेशकार का शव सोमवार को चिलबिला गांव में खेत में पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने हत्या कर लाश खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वारदात के कारणों को तलाश रही पुलिस
यमुनापार के मेजा थाना अंतर्गत चिलबिला गांव निवासी राजेश कुमार पांडे (38 साल) मेजा तहसील में उप जिलाधिकारी रेनू सिंह के पेशकार के रूप में कार्यरत थे। घरवालों के मुताबिक शनिवार को वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटे। आज सुबह गांव के बाहर के उनके खेत में उनकी लाश मिली। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी पिटाई की गई है। घसीटा गया है।
गला घोंटकर हत्या करने की आशंका
सुबह आसपास के किसान खेत पहुंचे तो शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम एवं डाग स्क्वायड की टीम को बुला कर जांच पड़ताल कराई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मेजा सुनील कुमार बाजपेई ने बताया कि राजेश पांडेय के घर के पीछे ही खेत मे उनकी लाश मिली है। आशंका है कि उनका गला घोंटा गया है। परिवार से सभी बिंदुओं पर पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।