Apna Siddharthnagar

Menu
  • Home
  • सिद्धार्थनगर
  • Breaking News
  • Budget 2021
  • Coronavirus
  • Career
  • हिंदी शायरी
Home
Breaking News
Yogi Adityanath Speaks On Uttar Pradesh Funds 2021-22 | Govt Tables Funds To Make Uttar Pradesh Atmanirbhar | मुख्यमंत्री योगी बोले- हमारा सभी वर्गों के उत्थान का इरादा, नई संभावनाओं को उड़ान देगा बजट
Breaking News

Yogi Adityanath Speaks On Uttar Pradesh Funds 2021-22 | Govt Tables Funds To Make Uttar Pradesh Atmanirbhar | मुख्यमंत्री योगी बोले- हमारा सभी वर्गों के उत्थान का इरादा, नई संभावनाओं को उड़ान देगा बजट

February 22, 2021


Advertisements से है परेशान? बिना Advertisements खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

लखनऊ12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

  • योगी सरकार ने आज अपना 5वां व अंतिम पूर्ण बजट पेश किया
  • कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ रुपए, पिछले सत्र से 38 हजार करोड़ ज्यादा

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज अपना 5वां व पूर्ण बजट सत्र 2021-22 के लिए पेश किया। इस सत्र का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ रुपए है। इस साल बजट पिछले सत्र के बजट की तुलना में 38 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट नई संभावनाओं को उड़ान देने का माध्यम बनेगा। यह बजट किसान, नौजवान, महिलाएं सभी वर्गों के विकास के लिए है। हमारा हर घर को नल और हर हाथ को काम देने का संकल्प है।

आज हमारी कैबिनेट भी ई-कैबिनेट हुई

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के किसी भी राज्य के पहले पेपरलेस बजट के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और उनकी पूरी टीम का मैं दिल से अभिनंदन करता हूं। मुझे खुशी है कि आज से हमारी कैबिनेट भी ई-कैबिनेट हो गई है। बजट से पहले ई-कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी।

मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस की बड़ी बातें

  • इस बार का बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपए का है, ये 2020-21 के बजट से 7.3% अधिक है। हर गांव को सड़क, हर गांव को डिजिटल और हर घर में नल पहुंचाया जाएगा। महिलाओं के लिए भी नई योजनाएं शुरू की गई है। महिला समार्थ्य योजना व मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना की शुरुआत की गई है। अभ्युदय कोचिंग योजना के अंतर्गत टेबलेट भी देने का काम सरकार करेगी। इसका प्रावधान बजट में कर दिया गया है।
  • प्रदेश के अंदर खेल कूद के प्रोत्साहन के लिए भी बजट की व्यवस्था की गई है। जिस मंडल पर राज्य विश्वविद्यालय नही है वहां राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी बजट में बड़ी व्यवस्था की गई है।
  • प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन कराएगी। 5 लाख का स्वास्थ्य कवर भी सरकार देगी। प्रदेश में व्यापारी का भी रेजिस्ट्रेशन होगा। जिसमें व्यापारी के साथ दुर्घटना होने की दशा में 10 लाख का बीमा कवर दिया गया। पुणे की नेशनल लैब की तर्ज पर प्रदेश में भी एक संस्थान का लखनऊ में बनेगा।
  • एक्सप्रेस वे पर लगातार काम हो रहा है। गंगा एक्सप्रेस के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। गावों को सड़क से जोड़ने के लिए बजट में व्यवस्था की गई है। एयर कनेक्टिविटी को भी उत्तर प्रदेश सरकार बड़े स्तर पर बढ़ा रही है।
  • वित्त वर्ष 2021-22 में आबकारी विभाग से 41500 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। कुशीनगर में भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। प्रदेश में पुलिस के लिए भी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की गई है।

पिछले सत्र से 38 हजार करोड़ बड़ा बजट पेश

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अपनी सरकार का 5वां व पूर्ण बजट 2021-22 पेश किया। इस सत्र का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ (5,50,270.78 करोड़ रुपए) का है। जबकि 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था। इस साल बजट 38 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है।

विधानसभा में जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना।

विधानसभा में जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना।



Supply hyperlink

Share
Whatsapp
Prev Article
Next Article

Related Articles

मुजफ्फरनगर में सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच …

मुजफ्फरनगर में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, कई लोग घायल, मंत्री के विरोध के बाद मामला बिगड़ा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में भारत …

15 states together with delhi reported No deaths because of covid 19 in final 24 hours says well being ministry | दिल्ली समेत इन 15 राज्यों में Coronavirus से एक भी मौत नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

Leave a Reply Cancel Reply




Find us on Facebook




Popular Posts

  • Tourism Minister Prahlad Singh Patel said, air …
  • All 17 NCP councilors won in Tonk’s …
  • folks maintain asking me for conferences that …
  • no big schemes, fund for maharashtra in …
  • ‘निगमीकरण और आउटसोर्सिंग पर लगे रोक’

Apna Siddharthnagar

Copyright © 2021 Apna Siddharthnagar

Ad Blocker Detected

Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please consider supporting us by disabling your ad blocker.

Refresh